
Kharmas 2021: मलमास में नहीं होंगी शादियां, जानें-नए साल 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त
AajTak
Kharmas 2021: खरमास या मलमास आज 16 दिसंबर से शुरू हो गया है. इसके साथ ही अब अगले एक माह तक कोई भी शुभ काम नहीं होंगे. इस अवधि में हिंदू शादियों और सगाई के कार्यक्रम करने से भी बचते हैं. अब जिनकी शादियां तय हो गई हैं, उन्हें सात फेरों के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. हालांकि ज्योतिष के अनुसार नए साल 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त की भरमार है.
Kharmas 2021 start & 2022 Vivah Shubh Muhurat: खरमास को मलमास के नाम से भी जाना जाता है. इस साल 16 दिसंबर दिन गुरुवार यानि आज से खरमास शुरू हो गया है. खरमास अगले साल 14 जनवरी 2021 तक चलेगा. हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, खरमास में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए क्योंकि इस समय सूर्य की गति धीमी होती है, जो किसी विशेष या शुभ कार्य के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है. ऐसे में जो लोग इसी साल शादी के बंधन में बंधने का सपना सजाकर बैठे थे, उन्हें नए साल 2022 का इंतजार करना होगा. ज्योतिषाचार्य डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि आने वाला साल वैवाहिक मुहूर्त के लिए काफी अनुकूल है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












