
KFC से ऑर्डर किए ड्रिंक में निकले कीड़े, हो गई बीमार, महिला का दावा
AajTak
एक महिला केएफसी में पेप्सी पी रही थी और कीड़ा निकल आया, वहीं एक दूसरी घटना में एक शख्स बर्गर खा रहा था तो उसके अंदर से भी कीड़ा निकला.
एक महिला का कहना है कि अब वह कभी भी अपनी जिंदगी में KFC रेस्टोरेंट में कदम नहीं रखेगी. दरअसल, महिला का दावा है कि वह ड्रिंक पी रही थी, जिसमें कीड़ा निकला. महिला ने यह भी कहा कि इस ड्रिंक को पीने के बाद वह बीमार पड़ गई.
जिस महिला के साथ ये वाक्या घटित हुआ, उनका नाम जेनी शॉ है. उनकी उम्र 40 साल है. जेनी ने कहा कि इस घटना के बाद कहा अब वह कभी भी फास्ट फूड खाने की ओर रुख नहीं करेंगी.
जेनी ने कहा,' मैं कभी भी किसी फास्ट फूड रेस्टोरेंट में ड्रिंक नहीं पिएंगी. सच कहूं तो नियमित तौर पर नहीं जाती हूं, मैं जब तक इसे कप में देख पाती, तब तक मैंने पेप्सी पी ली थी. यह कीड़े की तरह नजर आ रहा था'. जेनी ने कहा कि उन्हें लगता है मशीन निश्चित तौर पर गंदी होगी, जहां से ये ड्रिंक निकाली गई होगी. अगर उन्होंने ड्रिंक का ढक्कन नहीं हटाया होता तो वह पूरी पेप्सी पी जातीं.
महिला ने अपनी ये कहानी फेसबुक पर भी शेयर की है. इससे पहले महिला ने रेस्टोरेंट में पहले चिकन खाया, इसके बाद पेप्सी पी रही थी. जब महिला ने उसे अंदर से चेक किया तो एक कीड़ा मौजूद था. महिला ब्रिटेन में मौजूद KFC Spytty Newport गई थीं, जहां उनके साथ ये वाक्या हुआ.
McDonald's के बर्गर में निकला कीड़ा डेल लॉर्ड नाम के शख्स एक बर्गर खा रहे थे, इस दौरान उनके बर्गर से भी कीड़ा निकला. द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला 25 अप्रैल का है. डेल कैंब्रिजशायर में रहते हैं, वह यहां की न्यू मार्केट रोड स्थित ब्रांच पहुंचे थे.
जैसे ही उन्होंने बर्गर का एक टुकड़ा खाया, उन्होंने देखा कि एक कीड़ा चल रहा है. डेल लॉर्ड ने इस घटना का वीडियो फेसबुक पर भी शेयर किया है. इसके बाद उन्होंने भी तौबा कर ली कि वह कभी भी इस जगह से कुछ नहीं खाएंगे. डेल ने मिरस से बातचीत में ये भी कहा कि वह बीमार महसूस कर रहे हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











