
Kesari Chapter 2 Trailer: इतिहास के पन्नों में दबा काला सच सामने लाएंगे अक्षय, माधवन बने विलेन
AajTak
अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' का टीजर काफी धमाकेदार था. जिस तरह से सिर्फ आवाज से लोगों के दिमाग में मेकर्स ने जलियांवाला बाग हत्याकांड की छाप छोड़ी वो काफी शानदार था. अब इसका नया ट्रेलर रिलीज किया गया है जो आपको अंदर से झकझोर सकता है.
कुछ समय पहले करण जौहर अपनी आने वाली फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' का टीजर लेकर आए थे. जिसे देखकर हर किसी का दिल दहल गया था. पूरे टीजर में से सिर्फ 90 सेकंड ऐसे थे जिसमें विजुअल्स नहीं, बस गोलियों की आवाज और हत्याकांड के कुछ दृश्यों को दिखाया गया था. जिसके बाद हमें सिर्फ ये समझाने की कोशिश की गई कि इस फिल्म में अक्षय का किरदार अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाला है. अब उस धमाकेदार टीजर के बाद, फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है.
'केसरी चैप्टर 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, अंग्रेजों के खिलाफ होगी अक्षय की लड़ाई
फिल्म का ट्रेलर शुरू होता है अमृतसर कोर्ट से जहां अक्षय अंग्रेजों से जलियांवाला बाग हत्याकांड को लेकर सवाल करते नजर आते हैं. वो उनसे पूछते हैं कि क्या उन्हें जलियांवाला बाग में मौजूद लोगों को कैसे चेतावनी दी. जिसके बाद अंग्रेज जनरल बताता है कि उसने कोई चेतावनी नहीं दी थी.
देखें 'केसरी चैप्टर 2' का ऑफिशियल ट्रेलर:
वो वहां मासूम बच्चों, बूढ़ों और औरतों पर गोलियां बरसाने लगते हैं जिसकी एक झलक भी दिखाई जाती है जो काफी भयानक होती है. फिर हमें अनन्या पांडे के किरदार की झलक दिखती है जो अक्षय को अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाने पर मजबूर करती है. इसके बाद सारा कोर्ट रूम ड्रामा शुरू होता है.
अक्षय बनाम आर.माधवन, किसकी होगी जीत? क्या अंग्रेजों का होगा पर्दाफाश?

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










