
Kerala couple: केरल के बुजुर्ग दंपति अपनी 26वीं विदेश यात्रा पर जाएंगे जाएंगे रूस, कोच्चि में चलाते हैं कॉफी शॉप
ABP News
Kerala couple: केरल के कोच्चि में कॉफी शॉप चलाने वाला एक उम्रदराज कपल अपनी 26वीं विदेश यात्रा के पूरी तरह से तैयार है. कपल कोच्चि में 'श्री बालाजी कॉफी हाउस' के नाम से एक कॉफी शॉप चलाते हैं.
Kerala couple: कहते हैं कि सपनों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती. केरल के बुजुर्ग दंपति ने इस कहावत को सच कर दिखाया है. दरअसल केरल के कोच्चि में रहने वाले 71 साल के केआर विजयन और 69 साल की उनकी पत्नी मोहना का सपना था कि वह दुनिया की सैर करें. वहीं अपने सपने को पूरा करते हुए वह इस महीने के आखरी सप्ताह में अपनी 26वीं विदेश यात्रा शुरू करने जा रहे हैं.
केआर विजयन और उनकी पत्नी मोहना कोच्चि में 'श्री बालाजी कॉफी हाउस' के नाम से एक कॉफी शॉप चलाते हैं. उनका कहना है कि इस शॉप को उन्होंने 27 साल पहले शुरू किया था. वहीं जैसे-जैसे उनकी कॉफी शॉप फेमस होती गई, उन्होंने महसूस किया कि अब उन्हें अपने विदेश घूमने के सपने को पूरा करना चाहिए.













