
Kaun Banega Crorepati 13: मेहमान का स्वागत कैसे करते हैं अमिताभ? कपिल शर्मा का अंदाज देख नहीं रुकी हंसी
AajTak
केबीसी के शानदार शुक्रवार एपिसोड में इस बार सोनू सूद और कपिल शर्मा आ रहे हैं. दोनों ही एक्टर्स दर्शकों के बेहद चहेते हैं. शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें कपिल और अमिताभ की बातों को सुन कोई भी हंसते हंसते लोटपोट हो जाएगा.
कौन बनेगा करोड़पति और द कपिल शर्मा शो, टीवी के दो सबसे पॉपुलर शो हैं. ऐसे में अगर इन दोनों शो के होस्ट एक जगह मिल जाएं तब सोचिए क्या होगा. हंसी के ठहाकों का डबल धमाका. और ऐसा ही केबीसी 13 के शानदार शुक्रवार एपिसोड में देखने को मिलेगा.
More Related News













