
Katrina Vicky Wedding: कैटरीना और विक्की कौशल के खिलाफ शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला
ABP News
Shocking: शिकायत में कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, होटल प्रबंधक, जिला कलेक्टर का नाम शामिल है. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में दी गई शिकायत में चौथ माता मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का हवाला दिया गया है.
Katrina Vicky Wedding Event: कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, होटल प्रबंधक और जिला कलेक्टर के खिलाफ जयपुर के चौथ माता मंदिर जाने वाले रास्ते को बंद करने की शिकायत हुई है. ये रास्ता शादी के वेन्यू सिक्स सेंसेस फोर्ट के सामने से होकर चौथ माता मंदिर को जाता है. शादी के चलते फोर्ट के सामने वाला रास्ता काफी व्यस्त दिखाई दे रहा है. सड़क पर काफी गहमागहमी रहती है. मामले में एडवोकेट नेत्रबिन्दु सिंह जादौन ने शिकायत दी है.
शिकायत में कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, होटल प्रबंधक और जिला कलेक्टर का नाम शामिल है. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में दी गई शिकायत में चौथ माता मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का हवाला दिया गया है. इसके साथ ही कैटरीना-विक्की की शादी के दौरान आम रास्ता सुचारू रखने की मांग भी की गई है.

'कांग्रेस में आत्मसम्मान वाले व्यक्तियों के लिए कोई जगह नहीं है', बोले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि अगले दो सालों के अंदर देबब्रता सैकिया और रिपुन बोरा जैसे नेता भी भाजपा में शामिल हो जाएंगे. कांग्रेस के कई सक्षम नेता हमारे साथ आएंगे.












