
Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: कैसी है कटरीना कैफ की ससुराल? इंडस्ट्री से है ससुर-देवर का कनेक्शन
AajTak
रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल के पिता मुंबई में जॉब करते थे. लेकिन फिल्मों में करियर बनाने के लिए उन्होंने जॉब छोड़ दी थी. विक्की के पिता सांताक्रूज में एक पेइंग गेस्ट में रहते थे. उनके साथ वहां दस पंजाबी साथी भी रहते थे और सभी स्टंटमैन थे. यही वो समय था जब विक्की के पिता ने भी एक स्टंटमैन बनने का फैसला किया.
आखिरकार वो पल आ ही गया है, जब बॉलीवुड के दो शानदार स्टार्स कटरीना कैफ और विक्की कौशल एक दूसरे संग शादी करके अपनी लव स्टोरी को एक नया मुकाम देने वाले हैं. कटरीना कैफ के दूल्हा बनने जा रहे विक्की कौशल फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं. कम ही लोग इस बात से वाकिफ हैं कि विक्की कौशल के पिता लंबे समय से हिंदी सिनेमा में काम कर रहे हैं.
More Related News













