Katrina Kaif बनीं दुल्हन, इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार
AajTak
कटरीना के बाद इंडस्ट्री में और भी कई एक्ट्रेसेज हैं जिन्हें दुल्हन बना देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इन्हें अगर मोस्ट एलिजिबेल बैचलर एक्ट्रेस कहेंगे तो गलत नहीं होगा. जानते हैं उन एक्ट्रेसेज के बारे में जिनकी शादी का लोगों को इंतजार है.
चलो कटरीना कैफ की तो शादी हो गई. बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कटरीना को विक्की कौशल अपनी दुल्हनियां बनाकर ले गए. कटरीना के बाद इंडस्ट्री में और भी कई एक्ट्रेसेज हैं जिन्हें दुल्हन बना देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इन्हें अगर मोस्ट एलिजिबेल बैचलर एक्ट्रेस कहेंगे तो गलत नहीं होगा. जानते हैं उन एक्ट्रेसेज के बारे में जिनकी शादी का लोगों को इंतजार है.
सुष्मिता सेन एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के हुस्न के चर्चे रहते हैं. एक्ट्रेस ने अब तक कई सेलेब्स को डेट किया है. आजकल वे मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं. रोहमन के साथ सुष्मिता की शादी की खबरें आती रहती हैं. देखना होगा रोहमन के साथ सुष्मिता का रिश्ता शादी के पड़ाव तक पहुंच पाता है या नहीं.













