
Karwa Chauth 2025 Date: करवा चौथ व्रत कल, इस दिन भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां
AajTak
Karwa Chauth 2025: इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन व्रत में कुछ खास नियमों का ध्यान रखना जरूर माना जाता है. आइए जानते हैं कि इस व्रत में शादीशुदा स्त्रियों को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए.
Karwa Chauth 2025: कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को हर साल करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है. इस वर्ष यह पर्व 10 अक्टूबर यानी कल मनाया जाएगा. इस दिन शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती हैं. जबकि कुंवारी लड़कियों भी मनचाहे वर की कामना के लिए इस व्रत को रख सकती हैं. इस दिन रात को चांद देखने के बाद ही यह व्रत खोला जाता है. ज्योतिषविद मानते हैं कि करवा चौथ के दिन व्रत घर में भूलकर भी पांच गलतियां नहीं करनी चाहिए.
1. खान-पान से परहेज करवा चौथ का व्रत निर्जला रखने की परंपरा है. इस दिन व्रती महिलाओं को व्रत का संकल्प लेने के बाद कुछ भी ग्रहण नहीं करना चाहिए. व्रत रखने से पहले आप सुबह सरगी में मिली सामग्री ग्रहण कर सकती हैं. इसके बाद रात को चंद्रमा के दर्शन के बाद ही कुछ खाया जा सकता है. इस बीच आपको पानी की एक बूंद भी ग्रहण नहीं करनी है.
2. सफेद-काले कपड़े न पहनें करवा चौथ के दिन व्रत रखने वाली स्त्रियां काले और सफेद रंग के कपड़े बिल्कुल न पहनें. हिंदू धर्म में काला रंग नकारात्मकता और सफेद रंग विधवा होने की पहचान माना जाता है. करवा चौथ की शुभ वेला पर आप लाल, गुलाबी, पीला या केसरी रंग के वस्त्र धारण करें.
3. क्रोध-अहंकार करवा चौथ के व्रत में मन की शांति और शुद्धता का भी विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन लड़ाई-झगड़े या तनाव से दूर रहें. क्रोध, अहंकार या द्वेष का भाव मन में बिल्कुल न आने दें. कहते हैं कि ऐसे भाव मन में आने से व्रत फलदायी नहीं होता है. लोगों का सम्मान करें और किसी को अपशब्द न कहें.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











