
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ से इन राशियों का शुरू होगा 'गोल्डन टाइम'! बनेगा ये शुभ संयोग
AajTak
Karwa Chauth 2025: ग्रहों और नक्षत्रों के नजरिए से इस बार करवा चौथ बहुत ही विशेष रहने वाला है. इस दिन विवाहित महिलाएं कठोर व्रत का पालन करती हैं. साथ ही, यह पर्व पति और पत्नी के बीच प्यार और समर्पण का प्रतीक भी माना जाता है.
Karwa Chauth 2025: हिंदू धर्म में करवा चौथ एक महत्वपूर्ण व्रत है, जिसे हर साल सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अपने खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए रखती हैं. यह त्योहार खासतौर से उत्तर भारत में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ के दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले सास द्वारा दी गई सरगी से भोजन ग्रहण कर लेती हैं और फिर पूरे दिन निर्जल व्रत रखती हैं.
पंचांग के अनुसार, हर साल करवा चौथ कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है. इस बार करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा. ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार करवा चौथ बहुत ही खास माना जा रहा है. करवा चौथ से पहले कई सारे शुभ योगों और संयोगों का निर्माण होने जा रहा है, जिसका प्रभाव सभी लोगों पर पड़ेगा.
दरअसल, 3 अक्टूबर को ग्रहों के राजकुमार बुध शुक्र की राशि तुला में प्रवेश कर चुके हैं. वहीं, 9 अक्टूबर यानी आज शुक्र बुध की राशि कन्या में प्रवेश कर रहे हैं. इसके अलावा, सूर्य कन्या राशि में पहले से ही विराजमान हैं और इसी के कारण कन्या राशि में आज शुक्र सूर्य की युति से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा. इन सभी योगों के अलावा, कन्या राशि शुक्र की नीच राशि है जिससे नीचभंग राजयोग का भी आज निर्माण होने जा रहा है. तो चलिए जानते हैं कि करवा चौथ किन राशियों के लिए अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है.
1. वृषभ
करवा चौथ वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा. प्रेम भाव अच्छा रहेगा. संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं. इसके अलावा, शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होने की संभावना बन रही है. वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा. किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं.
2. मिथुन

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











