
Karwa Chauth 2022: करवा चौथ का दिन इन 5 राशियों के लिए लकी, जानें किसकी चमकने वाली है किस्मत
AajTak
इस बार करवाचौथ का पर्व 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन चंद्र देव की उपासना से आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है. इसलिए चंद्रमा की पूजा से महिलाएं वैवाहिक जीवन मं सुख शांति और पति की लंबी उम्र का वरदान पाती हैं.
Karwa Chauth 2022: करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भगवान गणेश ,गौरी और चंद्रमा की पूजा की जाती है. चंद्रमा को आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है. इसलिए चंद्रमा की पूजा से महिलाएं वैवाहिक जीवन मं सुख शांति और पति की लंबी उम्र का वरदान पाती हैं. इस बार करवा चौथ का पर्व 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा. ज्योतिषविदों के अनुसार, इस साल करवा चौथ का व्रत पांच राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और फलदायी रहेगा.
वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए इसे किस्मत का करवा चौथ कहा जा रहा है. वृषभ राशि के जातकों के रुके काम पूरे होंगे. धन का लाभ होगा. कर्ज में फंसा रुपया भी वापस मिल सकता है. जीवन में खुशहाली आएगी. इस दिन आपका शुभ रंग रहेगा सुनहरा. पार्टनर के साथ मजबूत रिश्ते का एहसास होगा.
कर्क- कर्क राशि वालों के लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे. करियर में अच्छे बदलाव आ सकते हैं. कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय बहुत ही अच्छा है. पार्टनर के साथ चल रही अनबन अब दूर होने का समय आ गया है. परिवारिक समस्या हल होगी. तनाव से मुक्ति मिलेगी. आपका शुभ रंग हरा है.
सिंह- सिंह राशि के जातकों को करियर से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. धन का लाभ होगा. पार्टनर के साथ लंबे समय से चल रही नाराजगी दूर हो सकती है. पद-प्रतिष्ठा का लाभ होगा. संतान पक्ष से भी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है. आपका शुभ रंग फिरोजी है.
कन्या- कन्या राशि में धन लाभ के योग बन रहे हैं. संतान पक्ष की उन्नति के योग बनते दिख रहे हैं. विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहने वाला है. सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. पार्टनर के साथ यादगार और खुशनुमा पलों का आनंद लेंगे. आपका शुभ रंग हरा है.
मीन- करियर की स्थिति में सुधार होगा. शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. धनधान्य में वृद्धि के योग बन रहे हैं. बैंक-बैलेंस बढ़ेगा. पार्टनर के साथ मिलकर किसी अच्छे काम की शुरुआत कर सकते हैं. लाल आपका शुभ रंग होगा.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










