
Kartik Purnima 2025: कल या परसों, कब है कार्तिक पूर्णिमा? जानें क्या रहेगा स्नान, दान का मुहूर्त
AajTak
Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा का दिन भक्ति, दान और प्रकाश का प्रतीक है. मान्यता है कि इस दिन देवता स्वयं धरती पर आते हैं और ब्रह्मांड को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. इस पावन दिन दीप जलाने, गंगा स्नान और दान करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है.
Kartik Purnima 2025: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को अत्यंत शुभ और पवित्र दिन माना गया है. ऐसा विश्वास है कि इस दिन पवित्र स्नान, दान और भगवान की आराधना करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. इसी दिन देव दिवाली का भी उत्सव मनाया जाता है . कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा की रात देवता स्वयं धरती पर अवतरित होते हैं. इस दिन भगवान विष्णु (लक्ष्मी-नारायण) और भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है. साथ ही दीपदान का विशेष महत्व है . यह घर में सकारात्मक ऊर्जा, सौभाग्य और समृद्धि लेकर आता है.
कार्तिक पूर्णिमा 2025 की तिथि
उदया तिथि के अनुसार इस बार कार्तिक पूर्णिमा 5 नवम्बर 2025, बुधवार को मनाई जाएगी. पूर्णिमा तिथि का आरंभ 4 नवम्बर 2025, रात्रि 10:36 बजे शुरू होकर 5 नवम्बर 2025, रात्रि 06:48 बजे तक रहेगा. गंगा स्नान और दान का शुभ मुहूर्त सूर्योदय 4 बजकर 52 मिनट से लेकर प्रातः 05:44 बजे तक रहने वाला है. इस पावन अवसर पर दीपदान, तुलसी पूजा, गंगा स्नान और जरूरतमंदों को दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. इसके बाद सुबह की पूजा का मुहूर्त 7 बजकर 58 मिनट से शुरू होकर 20 मिनट होकर 9 बजकर 20 मिनट तक रहने वाला है. जबकि शाम को प्रदोष काल में पूजा का मुहूर्त शाम 5 बजकर 15 बजे से शाम 6 बजकर 5 मिनट तक रहेगा.
शुभ मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 04.52 बजे से 05.44 बजे तक विजय मुहूर्त : दोपहर 01.56 बजे से 02.41 बजे तक गोधूलि मुहूर्त : शाम 05.40 बजे से 06.05 बजे तक चंद्रोदय : शाम 07.20 बजे
कार्तिक पूर्णिमा का महत्व
कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान करने का विशेष महत्व है. इस दिन गंगा स्नान करने से पाप नष्ट हो जाते हैं. यह भी मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. और जीवन की परेशानी दूर हो जाती है. इसलिए स्नान के बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा की जाती है. स्नान करने के बाद दान करने से समृद्धि आती है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











