
Kartik Maas 2025: कल से शुरू होगा कार्तिक का महीना, जरूर करें तुलसी से जुड़े ये काम
AajTak
Kartik Maas 2025: 8 अक्टूबर से कार्तिक का महीना शुरू होने वाला है. कार्तिक के इस पूरे महीने में भक्त उपवास रखते हैं, दान करते हैं. घर या मंदिर में भगवान विष्णु-माता लक्ष्मी की आराधना करते हैं. ऐसा माना जाता है कि कार्तिक महीने में किए गए ये धार्मिक कार्य घर में सुख-समृद्धि और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा लाते हैं.
Kartik Maas 2025: हिंदू धर्म में कार्तिक मास अत्यधिक पवित्र माना जाता है. यह चातुर्मास का भी अंतिम महीना होता है. इसी समय से देव तत्व भी मजबूत होते हैं. इस महीने में धन और धर्म दोनों से संबंधित प्रयोग किए जाते हैं. इस महीने में तुलसी का रोपण और विवाह सर्वोत्तम माना जाता है. इसके अलावा, इस महीने में दीपदान और दान करने से अक्षय शुभ फल की प्राप्ति होती है. द्रिक पंचांग के मुताबिक, इस बार कार्तिक का महीना 8 अक्टूबर 2025 यानी कल से शुरू होकर 5 नवंबर 2025 को समाप्त होगा.
कार्तिक मास में खान-पान का महत्व
कार्तिक महीने से स्निग्ध चीजें और मेवे खाने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा, जिन चीजों का स्वभाव गर्म हो और लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखें, उन चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए. इस महीने में दाल (दलहन) खाने की भी मनाही की गई है. साथ ही, इस महीने में सूर्य की किरणों का स्नान उत्तम बताया गया है. इस महीने में दोपहर में सोने की भी मनाही की गई है.
कार्तिक महीने में तुलसी के महाउपाय (Kartik Maas Tulsi Upay)
तुलसी का पौधा एक विशेष पौधा है, जिसमें औषधीय के साथ साथ दैवीय गुण भी पाए जाते हैं. पुराणों में तुलसी को भगवान विष्णु के रूप शालिग्राम की पत्नी कहा गया है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान विष्णु ने छल से इनका वरण किया था. तभी से श्रीहरि को शालिग्राम के रूप में पूजा जाता है. वहीं, कार्तिक मास में भी तुलसी को पूजना और लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है. तो चलिए जानते हैं कि तुलसी से जुड़े कौन से उपाय करने चाहिए.
1. सकारात्मक ऊर्जा के लिए

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












