
Karnataka Crime: ठिकाने लगाई थीं सैकड़ों लाशें! कोर्ट में पूर्व सफाईकर्मी ने किया सनसनीखेज दावा, दिल दहला देगी ये कहानी
AajTak
अमूमन कोर्ट में जब किसी को पेश किया जाता है तो बस उसका चेहरा ढका होता है. पर आखिर ये कौन है जिसकी इस कदर पर्दादारी है. जिसके चेहरे और असलियत को इस अंदाज में छुपा कर कोर्ट में पेश किया गया. इस शख्स के दावे ने सबके होश उड़ा दिए.
Karnataka Dharmasthala Temple Murder Mystery: दक्षिण कन्नड़ डिस्ट्रिक्ट में मौजूद है बेल्थांगडी कोर्ट. जहां शुक्रवार यानी 11 जुलाई को एक अजीब मंजर देखने को मिला. भारी पुलिस सुरक्षा घेरे में सिर से पैर तक नकाब से ढके एक शख्स को कोर्ट में पेश किया गया. नकाब ऐसा कि कोर्ट में पेश होने वाले उस शख्स की आंखे तक कोई नहीं देख पा रहा था. आंखों के ठीक सामने नकाब में एक छोटा सा सुराख था जिससे ये शख्स देख सकता था. आखिर क्या है नकाबपोश का राज? क्या उसकी कहानी? चलिए आपको बताते हैं.
क्या है हैरान करने वाला दावा? अमूमन कोर्ट में जब किसी को पेश किया जाता है तो बस उसका चेहरा ढका होता है. पर आखिर ये कौन है जिसकी इस कदर पर्दादारी है. जिसके चेहरे और असलियत को इस अंदाज में छुपा कर कोर्ट में पेश किया गया. तो जब आप इस शख्स के दावे के बारे में सुनेंगे और अगर इसका ये दावा सच साबित हो गया तो यकीन मानिए हाल के वक्त का ये देश का सबसे दहला देने वाला खुलासा होगा.
नकाबपोश के परिवार को क्यों है खतरा? कोर्ट में पेशी के बाद इस नकाबपोश शख्स ने मजिस्ट्रेट के सामने बाकायदा 164 के तहत अपना बयान दर्ज कराया. बयान दर्ज कराने के बाद इसे कड़ी सुरक्षा में किसी गुप्त स्थान पर ले जाया गया. फिलहाल कर्नाटक पुलस इसकी और इसके परिवार की पहचान और इसके ठिकाने के बारे में जबरदस्त गोपनियता बरत रही है. आखिर इस शख्स ने कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने ऐसा कौन सा खुलासा किया है जिसको लेकर इसके और इसके परिवार की जान को खतरा है.
कौन है नकाबपोश? तो पहले नकाब के पीछे मौजूद इस शख्स के बारे में बस इतना बता देते हैं कि इसके दावे के हिसाब से ये 19 सालों तक कर्नाटक और देश और दुनिया भर में मशहूर धर्मस्थला मंदिर में एक सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करता था. और इन्हीं 19 सालों में इसने वहां कुछ ऐसी चीजें देखी जिसका सच सामने आने से पहले ही अभी से पूरे कर्नाटक में उथल पुथल शुरु हो चुकी है.
क्या है लाशों को लेकर दावा? इसका दावा है कि इसने 19 सालों में धर्मस्थला के गांव में सैकड़ों लाशों को अपने हाथों से दफनाया या जलाया है. इनमें ज्यादातर लाशें लड़कियों और महिलाओं की थी. इनमें से भी ज्यादातर लड़कियां औऱ महिलाएं वो थी जिनका रेप करने के बाद कत्ल किया गया और फिर खुद इसने धर्मस्थल मंदिर प्रशासन के हुक्म पर उन लाशों को जलाकर या दफना कर ठिकाने लगा दिया.
क्या है 19 साल की कहानी? मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने से पहले धर्मस्थला संस्थान के इस पूर्व सफाई कर्मचारी ने दक्षिण कन्नड़ डिस्ट्रिक्ट के एसएसपी के नाम एक कंप्लेन लेटर भी लिखा था. इस कंप्लेन लेटर में कायदे से धर्मस्थला में एक सफाई कर्मचारी के तौर पर गुजारे इसके पूरे 19 सालों की कहानी है. उस शिकायत पत्र या कंप्लेन लेटर के बाद 11 जुलाई यानि शुक्रवार को नकाब में छुपाकर इस सफाई कर्मचारी को बेल्थांगडी कोर्ट में पेश किया गया था.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











