
Kanpur: कंटीले तार से पुजारी का दबाया गला, फिर चारपाई से हाथ-पैर बांधकर कर दी हत्या
AajTak
यूपी के कानपुर देहात जिले में एक बुजुर्ग पुजारी की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि पहले कंटीले तार से पुजारी का गला दबाया गया. इसके बाद चारपाई पर हाथपैर बांधकर कोई भारी चीज सिर में मारकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि पुजारी की हत्या हाथ बांधने के बाद सिर पर कोई भारी चीज मारकर की गई है. इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले का जायजा लिया. जांच में फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वॉड की भी मदद ली गई. हत्या के पीछ क्या वजह रही, अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है. यह वारदात भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के साहबापुर गांव की है.
अकबरपुर कोतवाली इलाके के लहरापुर गांव का यह मामला है. इस गांव के निवासी ब्रजेंद्र पिछले 6 साल से साहबापुर गांव के बाहर दान में मिली जमीन पर मंदिर का निर्माण करा रहे थे. गुरुवार देर रात पुजारी ब्रजेंद्र वृंदावन से लौटे थे. सुबह के समय मंदिर के पास उनका शव मिला.
खेत में काम करने पहुंचे लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस की दो गई. सूचना पर पहुंची 112 और भोगनीपुर पुलिस ने घटना का जायजा लिया. इस दौरान एसपी भी मौके पर पहुंच गए. जांच में डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम की भी मदद ली गई. टीम ने मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं.
कई साल से रह रहे थे पुजारी, करवा रहे थे मंदिर का निर्माण
सेवा गांव के प्रधान उदयवीर ने बताया कि पुजारी ब्रजेंद्र गुरुवार की देर रात वृंदावन से साथ में ही लौटे थे. आज देखा तो उनकी हत्या कर दी गई. उनके हाथपैर चारपाई से बंधे मिले. पुजारी कई सालों से यहां मंदिर में रह रहे थे.
जनपद की पुलिस अधीक्षक सुनीति ने बताया कि उनको डायल 112 के माध्यम से हत्या की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. मृतक ब्रजेंद्र मूल रूप से लहरापुर के हैं. वह शाजापुर में बस गए थे. गांव के बाहर एक मंदिर निर्माण हो रहा था, पर वह कुछ समय से रुका हुआ था. अड़ोस पड़ोस के लोगों से बात की गई है. वारदात को लेकर गंभीरता से जांच की जा रही है.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





