
Kangana Meets CM Yogi: सीएम योगी से मिलीं कंगना रनौत, कहा- रामचंद्र की तरह तपस्वी राजा का यूपी में राज रहे
ABP News
Kangana Ranaut Meets CM Yogi: अभिनेत्री कंगना रनौत ने सीएम योगी से मुलाकात के दौरान कहा कि रामचंद्र की तरह तपस्वी राजा का यहां (उत्तर प्रदेश) राज रहे.
Kangana Ranaut Meets CM Yogi: अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की. इस दौरान सीएम योगी ने कंगना से कहा कि आप अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन करने जरूर आइए. इसके बाद कंगना ने कहा कि रामचंद्र की तरह तपस्वी राजा का यहां (उत्तर प्रदेश) राज रहे, आपको शुभकामनाएं. सीएम योगी ने अभिनेत्री से कहा कि यूपी से संबंधित कोई बात हो तो बेशक बताइए.
मुलाकात की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए कंगना ने कहा कि मैंने उत्तर प्रदेश सरकार को फिल्म (तेजस) की शूटिंग में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और माननीय मुख्यमंत्री को उनके आगामी चुनावों के लिए शुभकामनाएं दीं.













