
Kamika Ekadashi 2022: कामिका एकादशी पर आज तीन शुभ योग, जानें व्रत के नियम और महाउपाय
AajTak
कामिका एकादशी को भगवान विष्णु की उपासना का विशेष महत्व बताया गया है, क्योंकि यह भगवान शिव के पावन महीने श्रावण में आता है. इस विष्णु दिन जी की पूजा पीले फल-फूल से की जाती है. 24 जुलाई यानी आज तीन शुभ योगों के साथ कामिका एकादशी मनाई जाएगी.
श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को कामिका एकादशी कहते हैं. कामिका एकादशी को भगवान विष्णु की उपासना का विशेष महत्व बताया गया है, क्योंकि यह भगवान शिव के पावन महीने श्रावण में आता है. इस दिन विष्णु जी की पूजा पीले फल-फूल से की जाती है. 24 जुलाई यानी आज तीन शुभ योगों के साथ कामिका एकादशी मनाई जाएगी. आइए कामिका एकादशी पर आपको व्रत के नियम और महाउपाय बताते हैं.
कामिका एकादशी पर शुभ योग कामिका एकादशी पर आज तीन शुभ योग बन रहे हैं- द्विपुष्कर योग, वृद्धि योग और ध्रुव योग. सूर्योदय से लेकर दोपहर 2 बजे तक वृद्धि योग रहेगा. इसके बाद ध्रुव योग शुरू हो जाएगा. रात 10 बजे से लेकर अगले दिन सुबह 5 बजकर 38 मिनट तक द्विपुष्कर योग रहेगा. वहीं व्रत का पारण 25 जुलाई को सुबह 05 बजकर 38 से लेकर सुबह 08 बजकर 22 मिनट तक ही किया जा सकेगा.
कामिका एकादशी के नियम कामिका एकादशी के दिन सूर्योदय से पहले उठें और स्नान करके साफ कपड़े पहनें. घर में प्याज लहसुन और तामसिक भोजन का बिल्कुल भी प्रयोग ना करें. सुबह और शाम एकादशी की पूजा पाठ में साफ-सुथरे कपड़े पहनकर ही व्रत कथा सुनें. एकादशी की पूजा में हर तरीके से परिवार में शांति पूर्वक माहौल बनाए रखें. इस दिन एक आसन पर बैठकर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जाप जरूर करें.
कामिका एकादशी के महाउपाय कामिका एकादशी पर सूर्योदय से पहले उठें और स्नान करके हल्के पीले रंग के कपड़े पहनें. 5 सफेद जनेऊ को केसर से रंगें और 5 स्वच्छ पीले फल लें. तुलसी की माला से पीले आसन पर बैठकर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का तीन माला जाप करें. जाप के बाद पांचों जनेऊ और पीले फल भगवान विष्णु के मंदिर में अर्पण कर दें और मन की इच्छा भगवान विष्णु के सामने जरूर कहें. पूजा में चढ़ाए गए प्रसाद को लोगों में वितरित करें.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











