
Kalashtami 2025: कालाष्टमी है आज, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त, महत्व और उपासना विधि
AajTak
Kalashtami 2025: कालाष्टमी यानी भैरव अष्टमी हिंदुओं के लिए पवित्र दिन है जिसमें भैरव की पूजा की जाती है. भैरव भगवान शिव का ही एक रूप है. यह हर महीने के अष्टमी को मनाया जाता है. भैरव बाबा को दंडपाणि भी कहा जाता है और वह एक कुत्ते की सवारी करते है जिसे स्वस्वा के नाम से भी जाना जाता है.
Kalashtami 2025: आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर पड़ने वाली कालाष्टमी 18 जून यानी आज मनाई जा रही है. कालाष्टमी को भगवान काल भैरव की पूजा के लिए सबसे खास दिन माना जाता है. हर महीने की यह अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है. ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस दिन व्रत रखते हैं उनको जीवन की नकारात्मकता से मुक्ति मिल जाती है.
कालाष्टमी शुभ मुहूर्त (Kalashtami 2025 Shubh Muhurat)
आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 18 जून यानी आज दोपहर 1 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 19 जून यानी कल सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर होगा.
कालाष्टमी पूजन विधि (Kalashtami Pujan Vidhi)
इस दिन सुबह जल्दी उठकर पूजा करने से पहले स्नानादि करें. उसके बाद पूजा घर की सफाई करें और फिर एक लकड़ी का पटरा लें और उस पर भगवान काल भैरव की मूर्ति स्थापित करें. उसके बाद उनपर फूल चढ़ाएं, सरसों के तेल का दीया जलाएं और अगरबत्ती जलाएं. फिर, काल भैरव अष्टकम का पाठ करें और भैरव मंत्रों का जाप करें. उसके बाद भगवान भैरव को विशेष प्रसाद चढ़ाएं. इस दिन रात में जागकर भजन जरूर करें. फिर, शाम के समय दोबारा भगवान भैरव को काले तिल और सरसों का तेल चढ़ाएं. शाम को लोग सात्विक घर की बनी मिठाई खाकर अपना व्रत खोल सकते हैं.
कालाष्टमी महत्व (Kalashtami Significance)

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












