
Kalashtami 2023 Date: मासिक कालाष्टमी आज, भूलकर भी ना करें ये काम, जानें डेट, टाइमिंग और पूजा विधि
AajTak
Kalashtami 2023 Date: कालाष्टमी के दिन भगवान शिव के स्वरूप काल भैरव की पूजा की जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का पर्व मनाया जाता है. इस दिन काल भैरव के साथ भगवान शिव की भी पूजा की जाती है. कालभैरव भगवान शिव के रौद्र रूप कहलाते हैं.
हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है. काल भैरव के भक्त कालाष्टमी के दिन उनकी पूजा और उपवास करते हैं. कालाष्टमी के दिन भगवान शिव के रुद्रावतार भगवान काल भैरव की विधिवत पूजा का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अष्टमी तिथि के दिन ही भगवान काल भैरव प्रकट हुए थे. ऐसी मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से घर में फैली हुई सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है. इस बार कालाष्टमी 12 मई 2023 यानी आज मनाई जा रही है. ऐसे में आइए जानते है कालाष्टमी व्रत का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व.
कालाष्टमी व्रत पूजन का शुभ समय (Kalashtami 2023 Date & Timings )
ज्येष्ठ, कृष्ण अष्टमी प्रारम्भ - 12 मई, सुबह 09 बजकर 06 मिनट से शुरू समाप्त - 13 मई, सुबह 06 बजकर 50 मिनट पर खत्म
कालाष्टमी व्रत का महत्व (Kalashtami Importance)
काल-भैरव भगवान शिव का ही एक रूप हैं, ऐसे में कहा जाता है कि जो कोई भी भक्त इस दिन सच्ची निष्ठा और भक्ति से काल भैरव की पूजा करता है, भगवान शिव उस इंसान के जीवन से सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालकर उसको सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं.
कालाष्टमी पूजन विधि (Kalashtami Pujan Vidhi)

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












