
Kal Ka Rashifal: इन 5 राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के दरवाजे, पढ़ें 14 मार्च का भविष्यफल
ABP News
Kal Ka Rashifal 14 March 2026: कल का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण है. मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि के जातक रहे धन और बिजनेस में बरतें सावधानियां. जानिए सभी राशियों का हाल.
Kal Ka Rashifal: भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास (पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान) के अनुसार शनिवार, 14 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है.
ग्रहों की चाल के अनुसार कुछ जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है, तो कुछ को संबंधों और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल-
मेष राशि (Aries)आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है. आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. शासन-सत्ता या वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा.
वृष राशि (Taurus)आज मन में किसी अज्ञात कारण से चिंता या भय रह सकता है. फिर भी सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि बनी रहेगी. परिवार का वातावरण सुखद रहेगा.













