
Jyoti Malhotra Youtuber: PAK हाई कमीशन में डिनर, भारत के खिलाफ साजिश रच रहे कर्मी से संपर्क... जासूसी कर रही ज्योति की ऐसे खुली पोल
AajTak
jyoti malhotra youtuber: हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारी एहसान उर रहीम उर्फ दानिश से मुलाकात की थी. इस दौरान वीडियो भी बनाया गया. कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है, मामले की जांच जारी है.
Jyoti Malhotra Youtuber: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की एक यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है. ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी से मुलाकात के मामले में शनिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात पाकिस्तानी कर्मचारी एहसान उर रहीम उर्फ दानिश ने ज्योति मल्होत्रा को डिनर पर बुलाया था. इस दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई और यूट्यूबर ने उसके साथ एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था. बाद में दानिश और उसके साथी अली एहसान ने ज्योति को पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों (PIOs) से मिलवाया.
ज्योति ने 'जट्ट रंधावा' नाम से सेव किए गए एक PIO शाकिर उर्फ राणा शाहबाज़ से व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप्स पर बातचीत की. ज्योति पर भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 152 और ऑफिसियल सीक्रेट्स एक्ट 1923 की धाराएं 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उनकी लिखित स्वीकारोक्ति ली गई है और मामला हिसार की इकोनॉमिक ऑफेंसेज़ विंग को सौंपा गया है.
बताया जा रहा है कि एहसान उर रहीम उर्फ दानिश भारत में रहते हुए हिंदुस्तान के खिलाफ साजिश रच रहा था. सुरक्षात्मक एजेंसियां इस मुलाकात को गंभीर मानते हुए जांच में जुट गई हैं. कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस को अब पांच दिन का समय मिला है ताकि वो ज्योति मल्होत्रा से इस मुलाकात और बातचीत की गहराई से पूछताछ कर सके.यूट्यूब चैनल पर 3.77 लाख सब्सक्राइबर ज्योति का यूट्यूब चैनल 'Travel with Jo' है, जिस पर उनके करीब 3.77 लाख सब्सक्राइबर हैं. वहीं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट ‘travelwithjo1’ पर भी 1.32 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
कई विदेशी जगहों की यात्रा की ज्योति के सोशल मीडिया अकाउंट्स से पता चलता है कि उन्होंने भारत समेत कई विदेशी जगहों का दौरा किया, जिनमें इंडोनेशिया और चीन शामिल हैं. लेकिन एजेंसियों की नजर उनकी पाकिस्तान यात्रा पर टिकी है, जिसके वीडियो उन्होंने दो महीने पहले पोस्ट किए थे.
पाकिस्तान के अनारकली बाजार के वीडियो बनाए इन वीडियोज में ज्योति को अटारी-वाघा बॉर्डर पार करते हुए, लाहौर के अनारकली बाजार में घूमते हुए, बस यात्रा करते हुए और पाकिस्तान के सबसे बड़े हिंदू मंदिर ‘कटासराज मंदिर’ का दौरा करते हुए देखा जा सकता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










