
JVC ने लॉन्च की भारत में Smart TV रेंज, इतनी है कीमत, Amazon पर चल रही सेल
AajTak
JVC Smart TV Launch in India: भारत में एक और स्मार्ट टीवी ब्रांड ने अपने प्रोडक्ट्स को उतार दिया है. हम बात कर रहे हैं जापानी ब्रांड JVC की, जिसने भारत में अपनी नई टीवी रेंज लॉन्च की है. कंपनी ने 32-inch स्क्रीन साइज से 75-inch स्क्रीन साइज तक के मॉडल को लॉन्च किया है. इसमें आपको दमदार फीचर्स मिलते हैं. आइए जानते हैं इनकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
भारतीय स्मार्ट टीवी मार्केट में एक और प्लेयर की एंट्री हो गई है. JVC एक जापानी ब्रांड है, जिसने भारत में रिएंट्री की है. कंपनी ने स्मार्ट QLED TVs को लॉन्च किया है, जिसमें भारत का पहला 40-inch स्क्रीन साइज वाला QLED TV शामिल है. कंपनी ने बताया कि उनके नए टीवी मेड इन इंडिया हैं और ब्रांड की नई AI Vision सीरीज का हिस्सा हैं.
JVC AI vision TV सीरीज में आपको 60Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन, HDR10, Dolby Atmos और दूसरे फीचर्स मिलते हैं. कंपनी ने 32-inch स्क्रीन साइज से लेकर 75-inch स्क्रीन साइज तक की टीवी लॉन्च की है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
ब्रांड का बेस मॉडल 32-inch स्क्रीन साइज के साथ आता है, जिसकी कीमत 11,999 रुपये है. वहीं JVC AI vision TV का टॉप वेरिएंट 75-inch स्क्रीन साइज में आता है, जिसकी कीमत 89,999 रुपये है. ये टीवी Amazon पर बिक्री के लिए एक्सक्लूसिवली उपलब्ध होंगे. इसकी सेल 14 जनवरी से शुरू हो रही है.
यह भी पढ़ें: Samsung का बंपर ऑफर, फ्री मिलेगी Smart TV और साउंडबार, शुरू हुई खास सेल
स्मार्ट टीवी पर Amazon Great Republic Day Sale के तहत डिस्काउंट ऑफर भी मिलेगा. इन पर 10 परसेंट का डिस्काउंट SBI क्रेडिट कार्ड या EMI ट्रांजेक्शन पर मिलेगा.
JVC AI vision TV सीरीज में HDR10 सपोर्ट वाली स्क्रीन मिलती है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. ये टीवी सीरीज 7 स्क्रीन साइज ऑप्शन- 32-inch, 40-inch, 43-inch, 50-inch, 55-inch, 65-inch और 75-inch में उपलब्ध है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












