
Junagarh: बैल का शिकार करने पहुंचे दो शेर, उलटे पांव पड़ गया भागना; CCTV में कैद हुआ वाकया
AajTak
ये वीडियो गुजरात के जूनागढ का है, जब रात के अंधेरे में शिकार की खोज में घूमते हुए ये दोनों शेर गांव में पहुंच गए. जंगल से आए ये दो शेर एक अकेले बैल को देखकर उस पर हमला करने गए. जैसे ही शेर बैल की तरफ आगे बढा, बैल भी तुरंत सचेत हो गया. बैल अपने दोनों सीघों का इस्तेमाल करते हुए शेरों को पीछे ढकेलने लगा. आखिरकार दोनों शेर को बैल के आगे हार माननी पड़ी और गांव से खाली हाथ ही लौटना पड़ा. शेर और बैल की ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई. शेर और बैल की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. देखें वीडियो.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











