
Jos Buttler, Hundreds in IPL 2024: 11 दिन में 6 शतक... विराट कोहली, ट्रेविस हेड या जोस बटलर, जानिए किसने खेली सबसे तूफानी पारी
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में अब तक 6 धांसू शतक लग चुके हैं. इस सीजन में पिछले 11 दिनों में 13 मैच खेले गए, जिसमें 5 खिलाड़ियों ने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 6 शतक जमाए हैं. इस सीजन में जोस बटलर ने दो शतक लगाए हैं. आईपीएल 2024 का पहला शतक विराट कोहली ने लगाया.
Jos Buttler, Hundreds in IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन का आगाज 22 मार्च से हुआ था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से टूर्नामेंट ने अपनी रोमांचक रफ्तार पकड़ ली है. जैसे-जैसे आईपीएल आगे बढ़ रहा है, उसी तेजी के साथ बल्लेबाज भी मैदान पर अपना तूफानी अंदाज दिखाते जा रहे हैं.
इसको आप पिछले 11 दिनों (6 से 16 अप्रैल तक) में खेले गए मुकाबलों के रोमांच से समझ सकते हैं. इस दौरान 13 मैच खेले गए, जिसमें 5 खिलाड़ियों ने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 6 शतक जमाए हैं. इस सीजन में जोस बटलर ने दो शतक लगाए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...
यह भी पढ़ें: वन मैन आर्मी जोस बटलर... कोलकाता नाइट राइडर्स के जबड़े से छीना मैच, जड़ा दमदार शतक
पहला शतक कोहली और दूसरा बटलर के नाम
IPL 2024 सीजन में शतकों की शुरुआत एक ही मैच में 2 सेंचुरी के साथ धमाकेदार अंदाज में हुई थी. यह मुकाबला 6 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया था. इस मुकाबले में सबसे पहले विराट कोहली ने 72 गेंदों पर 113 रनों की नाबाद पारी खेली थी.
यह इस सीजन का पहला शतक रहा. मगर इसी मैच में जोस बटलर ने 58 गेंदों में नाबाद 100 रनों की पारी खेलकर बेंगलुरु के जबड़े से जीत छीन ली. राजस्थान ने यह मैच 19.1 ओवर में ही 6 विकेट से जीत लिया था. इस तरह इस सीजन का पहला शतक कोहली और दूसरा बटलर के नाम रहा.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












