
JNU नारेबाजी मामले में केस दर्ज, पीएम मोदी और अमित शाह पर हुई थी आपत्तिजनक टिप्पणी
AajTak
जेएनयू में लगे विवादित नारों का मामला अब सियासी बहस से निकलकर कानूनी दायरे में पहुंच गया है. पीएम मोदी और गृह मंत्री पर टिप्पणी के मामले में एक्शन हुआ है. वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ बयान और शांति भंग के आरोपों में केस दर्ज किया है.
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में लगे विवादित नारों पर अब दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया है. बुधवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया. NCR में भड़काऊ बयान, शांति भंग करने के आरोप लगे हैं. इसके लिए क्रमश: BNS की धारा 352 और 353 लगी है.
वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है. बताया गया कि ये एक्शन जेएनयू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत के बाद लिया गया है. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कानूनी राय ली गई और शिकायत में एनसीआर संख्या 02/26 धारा 352/353(1)/3(5) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया.
बता दें कि JNU कैंपस में पांच जनवरी को पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी हुई थी. इसका वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया था.
विरोध प्रदर्शन में नारेबाजी
जानकारी के मुताबिक, जेएनयूएसयू से जुड़े छात्रों ने पांच जनवरी को रात लगभग 10 बजे 'गुरिल्ला ढाबे के साथ प्रतिरोध की रात' नाम से एक कार्यक्रम रखा था. यह सभा 5 जनवरी, 2020 की घटना के विरोध में थी. तब कुछ अज्ञात लोगों ने यूनिवर्सिटी परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की थी. इसके विरोध में रखे गए कार्यक्रम में लगभग 30 से 35 छात्र उपस्थित थे.
लेकिन, उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज होने के बाद कार्यक्रम का स्वरूप बदल गया, जिसके बाद कुछ प्रतिभागियों ने कथित तौर पर भड़काऊ और आपत्तिजनक नारे लगाए. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









