
JK जेल DG HK Lohia मर्डर: गला रेता हुआ था, बॉडी पर जलने के थे निशान... कमरे में आग देखकर गार्ड ने की थी एंट्री
AajTak
जम्मू के उदयवाला में जम्मू कश्मीर के DG जेल हेमंत के लोहिया की हत्या से हड़कंप मच गया. DG जेल हेमंत के लोहिया का शव उनके घर पर मिला. उनकी गला रेतकर हत्या की गई. इसके अलावा उनके शरीर पर चोट और जलने के निशान भी मिले हैं. आतंकी संगठन टीआरएफ ने लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी ली है.
केंद्रीय मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं. इसी बीच जम्मू के उदयवाला में जम्मू कश्मीर के DG जेल हेमंत के लोहिया की हत्या से हड़कंप मच गया. DG जेल हेमंत के लोहिया का शव उनके घर पर मिला. उनकी गला रेतकर हत्या की गई. इसके अलावा उनके शरीर पर चोट और जलने के निशान भी मिले हैं. आतंकी संगठन टीआरएफ ने लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी ली है. यह संगठन पिछले कुछ सालों से जम्मू कश्मीर में एक्टिव है और आतंकी घटनाओं को अंजाम देता रहा है.
बताया जा रहा है कि लोहिया उदयवाला में दोस्त के घर पर थे. उनके साथ उनका नौकर यासिर भी मौजूद था. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि नौकर ने ही इस हत्या को अंजाम दिया है. इसके बाद वह फरार हो गया. यासिर जम्मू कश्मीर के रामबन का रहने वाला है.
पुलिस के मुताबिक, लोहिया का शव उनके घर पर संदिग्ध परिस्थिति में मिला था. इसके बाद पुलिस जांच में पता चला कि उनकी हत्या की गई है. डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि नौकर को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है.
दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपी ने हेमंत के लोहिया के शव को जलाने की कोशिश की. जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, मुकेश सिंह ने लोहिया के घर का दौरा किया. उन्होंने बताया कि लोहिया के शरीर पर जलने के निशान और उनका गला कटा हुआ पाया गया. पुलिस के मुताबिक, घटना स्थल की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लोहिया के शरीर पर तेल भी लगा हुआ पाया गया है. उनके पैर पर सूजन थी. पहले लोहिया की हत्या की गई. उनका गला काटने के लिए केचप की बोतल का इस्तेमाल किया गया. बाद में शव को आग लगाने की कोशिश की गई.
गार्ड ने कमरे में देखी आग
हेमंत के लोहिया के घर पर तैनात गार्ड ने कमरे में आग देखी. इसके बाद वह भाग कर अंदर आया. लेकिन गेट बंद था. इसके बाद उसने गेट तोड़ा. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. ADGP ने कहा कि शुरुआती जांच में यह मर्डर लग रहा है. नौकर फरार है. उसकी तलाश की जा रही है. फॉरेंसिंक टीम भी जांच कर रही है. पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








