
JioPhone Next लॉन्च से पहले कंपनी ने जारी किया वीडियो, जानें इस सस्ते 4G फोन की खूबियां
AajTak
Jio Phone Next भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है. इस फोन को Google के पार्टनरशिप के साथ बनाया जा रहा है. इस अफोर्डेबल 4G स्मार्टफोन को भारत में दीवाली के टाइम लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च से पहले Jio ने एक ऑफिशियल फिल्म टाइटल 'मेकिंग ऑफ JioPhone Next' लॉन्च किया है.
Jio Phone Next भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है. इस फोन को Google के पार्टनरशिप के साथ बनाया जा रहा है. इस अफोर्डेबल 4G स्मार्टफोन को भारत में दीवाली के टाइम लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च से पहले Jio ने एक ऑफिशियल फिल्म टाइटल 'मेकिंग ऑफ जियोफोन नेक्स्ट' लॉन्च किया है.
इस शॉर्ट वीडियो में आने वाले JioPhone Next के बारे में बताया गया है. इस हैंडसेट को भारतीय कस्टमर्स के लिए भारतीयों ने बनाया है. भारत में बने JioPhone Next को लेकर कहा गया है कि इसका मकसद सभी भारतीयों को डिजिटल टेक्नोलॉजी को एक्सेस करने का समान अवसर देना है.
वीडियो में बताया गया है कि JioPhone Next कैसे लाखों भारतीय यूजर्स की जिंदगी को बदलेगा. इस शॉर्ट वीडियो में ये भी कन्फर्म किया गया है कि JioPhone Next एंड्रॉयड पावर्ड Pragati OS पर चलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इसमें Qualcomm चिपसेट दिया जाएगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











