
Jio, Airtel और Vi ने लॉन्च किए एक महीने की वैलिडिटी वाले प्लान, जानिए कौन दे रहा सबसे सस्ता रिचार्ज
AajTak
Jio vs Airtel vs Vi Recharge Plan: जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने 30 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान्स जारी किए हैं. तीनों ही ब्रांड्स डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट्स के साथ आते हैं. आइए जानते हैं किसका प्लान है सबसे अफोर्डेबल ऑप्शन.
Trai के आदेश के बाद Airtel, Jio और Vi (वोडाफोन आइडिया) तीनों ही ब्रांड्स ने एक महीने की वैलिडिटी वाले प्लान्स लॉन्च कर दिए हैं. जियो एक महीने की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रहा है, जबकि वोडाफोन आइडिया ने 31 और 30 दिनों की वैलिडिटी वाले दो प्लान जारी किए हैं. वहीं Airtel ने 30 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान लॉन्च किया है. तीनों ही ब्रांड्स के प्लान अलग-अलग कीमत पर आते हैं. आइए जानते हैं कौन-सा प्लान है आपके लिए बेस्ट.
एयरटेल के 319 रुपये के प्लान में यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. कंपनी ने इस प्लान को एक महीने की वैलिडिटी के साथ लिस्ट किया है. Airtel Recharge Plan में यूजर्स को 2GB डेली डेटा मिलता है.
इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी मिल रहे हैं. कंपनी एक महीने के लिए Amazon Prime Videos मोबाइल एडिशन का ट्रायल दे रही है. साथ ही यूजर्स को Wynk Music का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है.
जियो ने एक महीने की वैलिडिटी वाला प्लान 259 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है. इस प्लान में यूजर्स को 1.5GB डेली डेटा मिलता है. इसके अलावा यूजर्स को 100 SMS प्रतिदिन मिलेगा. साथ ही यूजर्स को प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है. डेली लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 64Kbps की स्पीड से डेटा मिलता रहेगा. यूजर्स को इस प्लान में Jio Apps का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.
वोडाफोन आइडिया ने 30 और 31 दिनों के दो प्लान लॉन्च किए हैं. कंपनी 327 रुपये के प्लान में यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS डेली और कुल 25GB डेटा मिलता है.
वहीं Vi के 337 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनिलिमेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलता है. इस प्लान में यूजर्स को 31 दिनों की वैलिडिटी के लिए 28GB डेटा मिलता है. इस प्लान के साथ यूजर्स को Vi Movies और टीवी ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलता है.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











