
Jio 5G Welcome Offer किन लोगों को मिल रहा है? क्या इसके लिए अलग से रिचार्ज करना होगा?
AajTak
Jio 5G Welcome Offer: जियो ने अपनी 5G सर्विस लॉन्च कर दी है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में यूजर्स Jio True 5G को एक्सपीरियंस कर सकते हैं. इसके लिए कंपनी इनवाइट बेस्ड वेलकम ऑफर भी दे रही है. इस ऑफर के तहत कंज्यूमर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा 1GBPS की स्पीड से मिलेगा. आइए जानते हैं इस ऑफर की डिटेल्स.
जियो ने अपनी 5G सर्विस Jio True 5G को लॉन्च कर दिया है. दशहरे के मौके पर कंपनी ने चार शहरों में 5G सर्विस को लॉन्च किया है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में रहने वाले जियो यूजर्स 5G सर्विस एक्सपीरियंस कर सकते हैं. इन यूजर्स को मौजूदा प्लान्स के साथ ही जियो का 5G नेटवर्क और 5G डेटा मिल रहा है.
कंपनी ने कंज्यूमर्स के लिए वेलकम ऑफर भी लॉन्च किया है. वेलकम ऑफर के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा. हालांकि, ये ऑफर सभी यूजर्स के लिए नहीं है. कंपनी चुनिंदा यूजर्स को इसका इनवाइट भेज रही है. ये इनवाइट कैसे मिलेगा और किन लोगों को मिलेगा, इस बारे में कंपनी ने ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है.
सबसे पहले बात करते हैं जियो वेलकम ऑफर की. 5G सर्विस लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने वेलकम ऑफर भी जारी किया है. ये ऑफर सिर्फ उन चार शहरों के यूजर्स को उपलब्ध है, जहां 5G सर्विस शुरू हुई है.
इस ऑफर के तहत कंज्यूमर्स को 1GBPS की स्पीड से अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा. ध्यान रहे कि वेलकम ऑफर इनवाइट बेस्ड है और ये चुनिंदा यूजर्स को ही दिया जा रहा है.
जियो ने वेलकम ऑफर को लेकर ये जरूर बताया है कि चुनिंदा यूजर्स को इनवाइट के आधार पर सर्विस मिलेगी. हालांकि, कंपनी ने ये साफ नहीं किया है कि ये इनवाइट कैसे मिलेगा.
वहीं टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, जियो 5G वेलकम ऑफर के लिए आपको My Jio ऐप चेक करना चाहिए. अगर आप दिल्ली, मुंबई, कोलकाता या वाराणसी में रहते हैं, तो संभव है कि आपको इनवाइट मिला हो.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












