Jio को टक्कर देने के लिए Airtel ने लॉन्च किया Xstream Premium, जानें क्या है खास
AajTak
Airtel Xstream Premium OTT स्ट्रीमिंग सर्विस को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसमें यूजर्स को SonyLIV, Eros Now, Shorts TV जैसे 15 इंडियन और ग्लोबल OTT प्लेटफॉर्म के कंटेंट दिए जाएंगे. माना जा रहा है कि Airtel इसके जरिए Reliance Jio को टक्कर देने की तैयारी कर रहा है.

कंपनी ने कहा इस इंटीग्रेशन से 10,000 ज्यादा मूवीज और टीवी शोज का एक्सेस यूजर्स को दिया जाएगा. इस नई स्ट्रीमिंग सर्विस को पिछले हफ्ते स्पॉट किया गया था और अब इसे Airtel ने लॉन्च कर दिया है.
इसके अलावा Airtel ने कहा वो सिंगल ऐप, सिंगल सब्सक्रिप्शन और सिंगल साइन इन एक्सपीरियंस Xstream Premium यूजर्स के लिए जारी करना चाहता है. नई Airtel Xstream Premium सर्विस को भारत में 10 फरवरी को लॉन्च किया गया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.