Jio के इन प्लान्स के साथ फ्री में देखें क्रिकेट मैच, मिलता है Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मुफ्त
AajTak
Disney+ Hotstar के सब्सक्रिप्शन के साथ आप चल रहे हैं T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप को देख सकते हैं. आज भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला होना है. ऐसे में अगर आप इसे Disney+ Hotstar पर देखना चाहते हैं तो आप Reliance Jio के Disney+ Hotstar वाले प्रीपेड प्लान्स के साथ इसे फ्री में देख सकते हैं. यानी आपको सब्सक्रिप्शन लेने के लिए अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है.

कई टेलीकॉम कंपनियां अपने प्रीपेड प्लान्स के साथ OTT का भी सब्सक्रिप्शन देती हैं. इससे आपके डेटा, कॉल के अलावा स्ट्रीमिंग बेनिफिट्स भी मिलते हैं. बाकी के ऑपरेटर्स की तरह Reliance Jio भी कई प्लान्स के साथ अपने कस्टमर्स को Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन देता है. यहां पर आपको उन प्लान्स के बारे में बता रहे हैं.
Reliance Jio के 499 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की होती है. इसमें डेली 3GB डेटा दिया जाता है. इसमें 6GB बोनस डेटा भी दिया जाता है. इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल, रोज 100 SMS और Jio के कंप्लीमेंट्री ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.