
Jio का बड़ा ऐलान, Under sea केबल सिस्टम से जुड़ेंगे भारत और मालदीव, मिलेगी 100GBps की स्पीड
AajTak
Jio अंडरसी केबल सिस्टम IAX पर काम कर रहा है. यह सिस्टम मालदीव को भारत और सिंगापुर से जोड़ेगा. इसके लिए जियो मालदीव की कंपनी Ocean Connect Maldives के साथ मिलकर काम कर रही है.
Jio ने भारत के बाद विदेश में अपनी पहुंच बनानी शुरू कर दी है. Reliance Jio Infocomm मालदीव की कंपनी Ocean Connect Maldives (OCM) के साथ मिलकर मल्टी टेराबाइट India-Asia-Xpress (IAX) अंडरसी केबल सिस्टम बनाएगी. इसकी जानकारी कंपनी ने सोमवार को दी है. हाई स्पीड और हाई कैपेसिटी वाला IAX सिस्टम मालदीव के Hulhumale को भारत और सिंगापुर के मुख्य इंटरनेट हब्स से जोड़ेगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












