
Jharkhand Naxal : नई नवेली दुल्हन की जिद के आगे झुका नक्सली, पुलिस के सामने आत्मसमर्पण
AajTak
पलामू में नक्सली एरिया कमांडर अभयजी के आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस ने फूलमाला पहनाकर उसका स्वागत किया. अब झारखंड सरकार द्वारा सरेंडर करने वाले नक्सलियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के तहत अभय का पुनर्वास किया जाएगा.
कहते हैं ना कि प्रेम में बहुत ताकत होती है. पलामू में गुरुवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने इस बात को सही साबित कर दिया. यहां पत्नी के कहने पर नक्सली एरिया कमांडर अभयजी उर्फ सकेन्द्र यादव ने आत्मसमर्पण कर दिया. इतना ही नहीं उसने मुख्यधारा में लौटने और जीवन भर संविधान के अनुसार चलने की कसम भी खाई. छह महीने पहले अभय की शादी हुई थी. पुलिस की दबिश और पत्नी के समझाने पर उसमें बदलाव आया.
पुलिस ने पहनाई फूलमाला पलामू के रामगढ़ के रहने वाले अभय ने पलामू के उपायुक्त शशि रंजन और पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के सामने 3.15 बोल्ट एक्शन राइफल और 14 गोलियों के साथ आत्मसमर्पण किया. उपायुक्त एवं एसपी ने नक्सली एरिया कमांडर का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उसके मुख्यधारा में लौटने के निर्णय को सराहा.
अब ये सुविधाएं देगी सरकार उपायुक्त शशि रंजन ने बताया कि झारखंड सरकार का पुनर्वास पैकेज अन्य राज्यों से काफी बेहतर है. सरेंडर करने वाले नक्सली से पूछताछ के बाद उसे पैकेज के अनुसार सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. जमीन, ओपेन जेल में रहने की सुविधाएं, रोजगार आदि का निर्णय लिया जाएगा. एसपी ने बताया कि टीपीसी एरिया कमांडर को फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. पुनर्वास समिति के माध्यम से उसके मामलों की समीक्षा की जाएगी.
2014 में बन गया था नक्सली एसपी ने बताया कि 2014 में अभय टीएसपीसी के नीतांतजी के दस्ते में शामिल हुआ था. 2017 में जेल गया. जून 2021 में जेल से बाहर आने के बाद चार-पांच लोगों के साथ मिलकर टीपीसी-टीएसपीसी का दस्ता बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था. अभय के खिलाफ सबसे अधिक रामगढ़ थाने में केस दर्ज हैं. इसके अलावा चैनपुर में दो और गढ़वा के रमकंडा में एक मामला दर्ज है.
खानदानी जमीन के लिए बना नक्सली अभय यादव ने पत्रकारों को बताया कि गोतिया के साथ करीब डेढ़ एकड़ खानदानी जमीन का विवाद चल रहा था. जमीन का हक न मिलने पर 2014 में टीएसपीसी के नितांतजी से प्रभावित होकर टीएसपीसी में शामिल हो गया और अपने हिस्से की डेढ़ एकड़ जमीन वापस ले ली.
ग्रामीण बैंक मैनेजर का किया अपहरण 2014 अगस्त माह से संगठन के लोगों के साथ मिलकर लेवी वसूलने और ग्रामीण बैंक रंका के मैनेजर रामलाल राम का थम्हवा स्कूल के पास से अपहरण कर लिया. 2015 में टीएसपीसी के रौशनजी के साथ संगठन में चलने लगा. 2016 के अप्रैल माह में मुसुरमु स्थित मोहन यादव के घर पर गोली चलायी. जनवरी 2017 में चौवानटांड़ स्थित ढोलमंडली जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में शामिल रहा. इस मुठभेड़ में दस्ता सदस्य रजनीकांत मारा गया, जबकि वह बच निकला. 2017 जून में दस्ता के सदस्यों के साथ पकड़ा गया और उसे जेल जाना पड़ा.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







