
Jharkhand Board 12th Admit Card 2023: झारखंड बोर्ड 12वीं के एडमिट कार्ड जारी, परीक्षाएं 14 मार्च से
AajTak
JAC Jharkhand Board Class 12th Admit Card 2023: JAC कक्षा 12वीं के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacinter-online.com पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं. छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि झारखंड कक्षा 12वीं के प्रवेश पत्र केवल स्कूल लॉगिन के माध्यम से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है.
JAC Jharkhand Board Class 12th Admit Card 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. JAC कक्षा 12वीं के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacinter-online.com पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं. छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि झारखंड कक्षा 12वीं के प्रवेश पत्र केवल स्कूल लॉगिन के माध्यम से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है.
छात्र एडमिट कार्ड अपने आप डाउनलोड नहीं कर सकेंगे. एडमिट कार्ड स्कूल द्वारा डाउनलोड किए जाएंगे और छात्रों को दिए जाएंगे. छात्रों को सुझाव है कि वे एडमिट कार्ड पाने के लिए अपने स्कूल से संपर्क में रहें. स्कूल ऑनलाइन पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर इसपर मुहर लगाकर स्टूडेंट्स को देंगे.
JAC 12th Admit Card 2023 डाउनलोड करने के स्टेप्स स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं. स्टेप 2: लेटेस्ट नोटिफिकेशन के तहत, इंटरमीडिएट (कक्षा 12) एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक ओपन करें. स्टेप 3: स्कूल लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा. स्टेप 4: सभी छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करें. स्टेप 5: एडमिट कार्ड के रंगीन प्रिंट आउट निकाल लें.
जेएसी कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए थे. स्कूल अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके बोर्ड की वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं और अपने छात्रों के बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड कर इन्हें बांट सकते हैं.
ये रहा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










