
Jharkhand: 3 बच्चों की मां को लेकर भागा अधेड़, पति ने दर्ज कराया केस तो आरोपी के बेटों ने की हत्या की कोशिश
AajTak
Jharkhand: झारखंड के पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव में एक शख्स को फांसी के फंदे पर लटका कर उसकी हत्या करने की कोशिश की गई. जानिए क्या है पूरा मामला.
Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले के रविवार को एक दंग कर देने वाली वारदात हुई. पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव में एक शख्स को फांसी के फंदे पर लटका कर उसकी हत्या करने की कोशिश की गई. लेकिन समय रहते उसकी बेटी ने शोर मचा दिया. जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने युवक को गंभीर स्थिति में फंदे से उतारा और फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के बाद शख्स की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उसे गांववालों के विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की. इस बीच, पुलिस ने पीड़ित मुकेश कुमार का बयान लिया. उसने पुलिस को बताया कि चंद्रदेव पासवान के बेटे रवि पासवान और शशि पासवान ने उसे फांसी पर लटकाकर मारने की कोशिश की थी. पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक, मुकेश कुमार मेहता को गांव के ही रवि पासवान और शशि पासवान ने मारने का प्रयास किया. मुकेश कुमार की 10 वर्षीय बेटी निशा ने अपने पिता को जब फांसी पर लटका हुआ देख कर शोर मचाया तब लोग इकट्ठा हुए और मुकेश को फंदे से उतारा. मुकेश की बेटी ने बताया कि सुबह में दो व्यक्ति उसके घर आए थे. वह बाहर खेल रहे अपने छोटे भाई को देखने गई. जब वापस कमरे में आई तो देखी कि पिता फांसी पर लटके हुए हैं.
मुकेश कुमार की पत्नी के साथ चंद्रदेव पासवान का प्रेम चल रहा है. एक सप्ताह पहले चंद्रदेव मुकेश की पत्नी को लेकर फरार हो गया है. महिला अपने तीन छोटे बच्चों को छोड़कर अधेड़ उम्र के प्रेमी के साथ चली गई है. इसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया है. महिला को भगा ले जाने के मामले में कुछ दिन पहले ही मेदनीनगर के महिला थाने में मुकेश कुमार की ओर से मामला दर्ज कराया गया था. बताया जाता है कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज होने से चंद्रदेव पासवान के परिजन गुस्से में हैं. इस वजह से ही इस वारदात को अंदाम दिया गया.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










