
Jharkhand: स्कूल में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
AajTak
झारखंड के रामगढ़ जिले में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की वारदात सामने आई है. इस मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर 40 वर्षीय सरकारी स्कूल के शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.
झारखंड के रामगढ़ जिले में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की वारदात सामने आई है. इस मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर 40 वर्षीय सरकारी स्कूल के शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 12 वर्षीय पीड़ित लड़की के माता-पिता ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है. यह घटना 17 दिसंबर को भदानी नगर पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले सरकारी स्कूल में हुई, जब लड़की लंच ब्रेक के दौरान शौचालय गई थी. इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करते हुए रेप का प्रयास किया.
एसडीपीओ (पतरातू) पवन कुमार ने बताया कि पीड़िता के चिल्लाने के बाद आरोपी वहां से भाग गया. लड़की अपने घर पहुंची, लेकिन अगले दिन स्कूल जाने से इनकार कर दिया. इसके परिजनों ने जब कारण जानना चाहा, तो उसने आपबीती सुना दी. इसके बाद उसके माता-पिता उसे लेकर स्थानीय पहुंचे. इस मामले की जांच जारी है.
बताते चलें कि एक दिन पहले ही झारखंड के रांची के एक स्कूल में एक 4 साल के बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था. आरोपी बच्चे के स्कूल का वैन ड्राइवर है. पीड़ित बच्चा बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र के एक स्कूल में नर्सरी क्लास में पढ़ता है. उसकी मां ने बीआईटी मेसरा टीओपी में शिकायत दर्ज कराई है.
इसके बाद पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, इस घटना के बाद मासूम बच्चा स्कूल जाना नहीं चाह रहा था. माता-पिता के पूछने पर उसने बताया कि वैन के ड्राइवर अंकल गंदे हैं. अभिभावक जब मामले के तह तक गए, तो उनके होश उड़ गए.
थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसका नाम रोशन गंझू उर्फ रोशन भोक्ता है. वो रांची के ओरमांझी के चुटूपालू के बरतूआ गांव का रहने वाला है. रेगुलर ड्राइवर की छुट्टी के कारण आरोपी को वैन के ड्राइवर के तौर पर कुछ दिन पहले ही रखा गया था.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








