
Jharkhand : बर्ड फ्लू की दस्तक से हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, बोकारो में बनाया गया 30 बेड का आइसोलेशन सेंटर
AajTak
Bird Flu की पुष्टि के बाद बोकारो सदर अस्पताल में 30 बेड का आइसोलेशन सेंटर तैयार किया गया है. इसमें उन लोगों को रखा जाएगा जो फ्लू से संक्रमित मुर्गे-मुर्गियों के संपर्क में आए हैं या फिर संपर्क में आने के बाद बीमार हैं. संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सरकार की ओर उपाय शुरू कर दिए गए हैं.
झारखंड (Jharkhand) के बोकारो (Bokaro) जिले के एक सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार अलर्ट पर है. इसे ध्यान में रखते हुए बोकारो सदर अस्पताल में 30 बेड का आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है. सेंटर में उन लोगों को एडमिट किया जाएगा जो संक्रमित मुर्गों के संपर्क में रहे हैं और जिनको सर्दी-खांसी और बुखार की समस्या हो रही है.
बताया गया कि आइसोलेशन सेंटर में रखकर ऐसे लोगों का इलाज किया जाएगा, जिससे वह अपने परिवार से दूर रह सकेंगे और संक्रमण फैलने से रोका जा सकेगा. बोकारो के सिविल सर्जन अभय भूषण प्रसाद की मानें तो बोकारो में बर्ड फ्लू को ध्यान में रखते हुए सारी तैयारी स्वास्थ्य विभाग के तरफ से कर ली गई हैं.
उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है जो बर्ड फ्लू से ग्रसित मुर्गे-मुर्गियों के संपर्क में आए हैं और अब उन लोगों की तबीयत खराब है. उन्होंने कहा कि जरीडीह में भी कुछ मुर्गों के मरने की बात सामने आई है, जिसको लेकर जांच रिपोर्ट भेजी गई है.
उन्होंने आगे कहा कि अगर वहां भी रिपोर्ट में बर्ड फ्लू (Bird Flu) संक्रमण की बात सामने आती है कि तो फिर मुर्गों के संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट किया जाएगा.
लोहांचल में स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में फैला है Bird Flu
गौतरलब है कि बोकारो जिले के लोहांचल में स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में कड़कनाथ चिकन में बर्ड फ्लू (H5N1) के मामले सामने आए हैं. बर्ड फ्लू की वजह से कुछ कड़कनाथ चिकन की मौत भी हो गई है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






