
Jharkhand की राजधानी में बारिश से बढ़ी परेशानी, व्यस्ततम सड़कें भी पानी में डूबीं
AajTak
बारिश का मौसम लगभग जाने को है, लेकिन देशभर में कई जगहों से मानसूनी आफत की तस्वीरें सामने आ रहीं हैं. ऐसा ही कुछ हाल है झारखंड की राजधानी रांची का, जिसके आसपास के इलाकों में इस कदर बारिश हुई कि शहरों की सड़कों पर सैलाब है, व्यस्ततम सड़कें भी पानी में डूबीं हुई हैं. कुछ दिनों पहले ही रांची और उसके आस पास इस कदर बारिश हुई थी कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था. मंदिरों से लेकर घर, दुकान और बाजार सबकुछ पानी में डूब गया था. क्या है ताजा हालात, आजतक संवाददाता सत्यजीत कुमार से जानिए ग्राउंड रिपोर्ट.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











