
Jet Airways: जॉब दिलाने के नाम पर हो रही है धोखाधड़ी! जेट एयरवेज ने किया अलर्ट
AajTak
Jet Airways Caution tweet: एयरलाइंस ने ट्वीट कर चेताया है कि कुछ लोग कंपनी के नाम पर इंटरव्यू और नौकरी का झांसा देकर पैसे ऐंठ रहे हैं. ऐसे में किसी भी नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले उसके सोर्स की अच्छे से जांच कर लें.
देश में नौकरी पाने के चक्कर में कई बार युवा फर्जीवाड़े का शिकार होते हैं. पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां किसी बड़ी कंपनी में नौकरी देने के नाम पर लोगों को ठगा गया है. ऐसा ही कुछ फर्जीवाड़ा प्राइवेट सेक्टर की एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज के नाम पर हो रहा है. एयरलाइंस ने रविवार को एक ट्वीट कर चेतावनी भी दी है.
एयरलाइंस ने ट्वीट कर लोगों को चेताया है कि कुछ लोग कंपनी के नाम पर इंटरव्यू और नौकरी का झांसा देकर पैसे ऐंठ रहे हैं. ऐसे में किसी भी नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले उसके सोर्स की अच्छे से जांच कर लें. जेट एयरवेज ने ट्वीट कर लिखा, "सावधान: जेट एयरवेज का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले कुछ बेइमान /संस्थाएं लोगों से इंटरव्यू या नौकरी के बदले पैसे की मांग कर रहे हैं. नौकरी का पोस्ट या ऑफ़र का जवाब देने से पहले कृपया ईमेल सोर्स या सोशल मीडिया पोस्ट के सोर्स की जांच कर लें."
Caution: Certain unscrupulous people/entities claiming to represent Jet Airways are demanding money in exchange for interviews or jobs. Please check the source of email source or social media posts before responding to job posts or offers. Read below for more information. pic.twitter.com/Mz7TOPOebf
इसके साथ जेट एयरवेज ने एक संदेश भी शेयर किया है. जिसमें लिखा है, " हम लोग फिर से एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं. इसके लिए हम 'टैलेंटेड' और 'मेहनती' लोगों की तलाश कर रहे हैं. लेकिन कुछ बेइमान कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी कर लोगों से इंटरव्यू और नौकरी के लिए पैसे मांग रहे हैं. जेट एयरवेज नौकरी के लिए कोई पैसे नहीं मांगता है. नौकरी के अवसरों या प्रस्तावों से संबंधित सभी संचार हमारे वेरिफाइड आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल या हमारे अधिकारियों के ईमेल एड्रेस careers@jetairways.com से भेजे जाते हैं. नौकरी का पोस्ट या ऑफ़र का जवाब देने से पहले कृपया ईमेल सोर्स या सोशल मीडिया पोस्ट के सोर्स की जांच कर लें. यह फेक भी हो सकता है."
आपको बता दें कि भारतीय रेलवे के साथ भी ऐसा हो चुका है. रेलवे ने भी ट्वीट कर नौकरी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी को लेकर अलर्ट किया था. रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा था कि भारतीय रेल में नौकरी देने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों से बचें. रेलवे में नौकरी देने का आपको कोई भी लुभावना ऑफर देता है तो आप उसकी तुरंत शिकायत करें. फर्जी नौकरी देने वालों की शिकायत करने के लिए 182 डायल करें. साथ ही रेलवे में नौकरी से संबंधित सही जानकारी के लिए आरआरबी (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट rrcb.gov.in पर जाएं.
ये भी पढ़ें -

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










