
JEE Mains 2025: जारी हुई जेईई मेन्स सेशन-2 की एग्जाम सिटी स्लिप, इस लिंक से करें डाउनलोड
AajTak
JEE Mains 2025 Session 2 city intimation slip: जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल 2025 को होगी. बी.ई/बी.टेक की परीक्षा 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को होगी, जबकि बी.आर्क-2ए पेपर और 2बी पेपर 9 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा.
JEE Mains 2025 Session 2 city intimation slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन्स 2025 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन्स सेशन-2 के लिए आवेदन किया था, वे एनटीए जेईई मेन्स की आधिकारिक वेबसाइट jeemains.nta.nic.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.
जेईई मेन्स सेशन-2 की एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी. नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करके एग्जाम सिटी डाउनलोड कर सकते हैं.
JEE Mains 2025 Session 2 city intimation slip: ऐसे डाउनलोड करें स्टेप 1: सबसे पहले जेईई मेन्स की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं. स्टेप 2: होमपेज पर एग्जाम सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 3: नया पेज खुल जाएगा, यहां अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें. स्टेप 4: आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे चेक और डाउनलोड करें.
अभी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें-
JEE Mains 2025 Exam Date: अप्रैल में होगी परीक्षा
जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल 2025 को होगी. बी.ई/बी.टेक की परीक्षा 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को होगी. पहले चार दिन परीक्षा दो शिफ्ट में होगी- पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक और पांचवें दिन परीक्षा एक शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. 9 अप्रैल को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बी.आर्क-2ए पेपर और रात 9 बजे से 12.30 बजे तक पेपर 2ए और 2बी होंगे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












