
JEE Advanced के फिजिक्स, केमिस्ट्री-मैथमेटिक्स का सिलेबस जारी, अभी करें डाउनलोड
AajTak
IIT रुड़की ने JEE Advanced की तैयारियों के लिए तीनों सब्जेक्ट ( फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स) का सिलेबर जारी कर दिया है. अभ्यर्थी इसे ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.
JEE Advanced एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. IIT रुड़की ने ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर तीनों सब्जेक्ट ( फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स) का सिलेबस जारी कर दिया है. इससे छात्रों को तैयारी में मदद मिलेगी.
बता दें कि JEE Advanced 2026 परीक्षा के लिए एग्जाम 17 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी. ये एग्जाम कंप्यूटर आधारित होगा और इनमें दो पेपर शामिल हैं. पेपर 1 सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 से लेकर शाम 5.30 बजे तक होगा. वहीं, परीक्षा का पहला सत्र 21 से 30 जनवरी तक और दूसरा सत्र 2 से 9 अप्रैल तक आयोजित होगा.
JEE Advanced के लिए केमिस्ट्री टॉपिक्स
जनरल टॉपिक,स्टेट्स ऑफ मैटर, एटोमिक स्ट्रक्चर,केमिकल बोंडिंग और मोलेक्यूलर स्ट्रक्चर,केमिकल थर्मोडायनामिक्स, केमिकल और आयोनिक इक्विलिब्रियम, इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री, केमिकल किनेटिक्स, सॉलिड स्टेट, सोल्यूशन, सरफेस केमिस्ट्री, हाइड्रोजन, एस-ब्लॉक एलीमेंट्स, पी ब्लॉक एलीमेंट्स, डी-ब्लॉक एलीमेंट्स, एफ एलीमेंट्स, कोऑर्डिनेशन कंपाउंड्स समेत कई विषय शामिल हैं.
मैथमेटिक्स
सेट्स, रिलेशन और फंक्शन, एल्जेब्रा , मैट्रिक्स, प्रॉबैबिलिटी और स्टैटिस्टिक्स, ट्रिगनोमेट्री, एमालिटिकल ज्योमेट्री, डिफरेंशियल कैल्कुलस, इंटेग्रल कैल्कुलस समेत कई टॉपिक्स शामिल हैं.

Tata Sierra मार्केट में वापसी कर चुकी है. इस कार के प्रति लोगों की दीवानगी साफ दिख रही है. कार को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, लेटेस्ट जानकारी कार से जुड़े एक्सीडेंट की है. टेस्ट ड्राइव के दौरान इस कार का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ. कार ऑटोरिक्शा और बाइक्स से टकराते हुए 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई.

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा 8 की किताबों में न्यायपालिका से जुड़े अध्याय को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा कि अध्याय विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के बिना प्रकाशित नहीं होगा और सरकार को एक सप्ताह में विशेषज्ञों की समिति बनाने का निर्देश दिया. कोर्ट ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों पर भी चेतावनी दी है और कहा कि विदेश में बैठे लोग भी कानून के दायरे में आएंगे.

चीनी-कनाडाई इतिहासकार जियांग शुएछिन का 2024 में दिया गया एक लेक्चर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसकी वजह यह है कि उनके कुछ भू-राजनीतिक अनुमान मौजूदा घटनाओं से मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं. खासकर डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी और अमेरिका-ईरान टकराव को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी अब चर्चा का विषय बन गई है.










