
Jaspreet Bumrah : दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी में जुटे जसप्रीत बुमराह, दो महीने बाद करेंगे मैदान पर वापसी
AajTak
टीम में वापसी के बाद जसप्रीत बुमराह मैदान में वापसी की तैयारियों में भी जुट गए हैं. बुमराह ने अपना प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम में पोस्ट किया है. इस वीडियो में बुमराह गेंदबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं.
विश्व कप टी20 के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में आराम दिया गया था. अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुमराह दोबारा मैदान पर वापसी करने वाले हैं. बुमराह को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की टीम में चुना गया है. बुमराह 26 दिसंबर को सेंचुरियन में खेले जाने वाले पहले टेस्ट से वापसी करेंगे. बुमराह ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच विश्व कप टी20 में नामीबिया के खिलाफ खेला था.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












