
Jammu Kashmir: कश्मीर में फिर आतंकी हमला, शोपियां में प्रवासी मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका, 2 घायल
AajTak
शोपियां से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. यहां आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों को एक बार फिर से निशाना बनाया है. मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका गया है.
कश्मीर में प्रवासियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. अब दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया है. पुलिस के मुताबिक आतंकियों ने मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका है. इसमें दो मजदूर घायल हो गए हैं.
हालांकि शुरुआत में ये जानकारी निकलकर सामने आ रही थी कि ये गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से मजदूर घायल हो गए हैं. लेकिन पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि ये आतंकी हमला है. सिलेंडर में ब्लास्ट की घटना नहीं है.
धमाके में 2 प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जैसे ही ब्लास्ट हुआ, मौके पर अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगे.
घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की. जांच में सामने आया कि आतंकियों ने प्रवासियों पर ग्रेनेड से हमला किया है. इसमें दो मजदूर घायल होने की जानकारी सामने आ रही है.
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक आतंकवादियों ने शोपियां के अगलर ज़ैनापोरा क्षेत्र में एक ग्रेनेड फेंका, इसमें 2 प्रवासी मजदूर घायल हो गए. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.
26 दिन में टारगेट किलिंग की 10 घटनाएं

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







