
Jahangirpuri Violence: चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल, हर जगह बैरिकेडिंग और लोगों पर पाबंदियां... जानिए क्या है जहांगीरपुरी का ताजा हाल
AajTak
दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा को लगभग एक सप्ताह हो गया है. लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. इलाके में शुक्रवार को सुरक्षाबालों की भारी तैनाती है. बिना किसी काम के लोगों को घरों से निकलने पर मनाही है.
दिल्ली के जहांगीरपुरी में ताजा हालात अब भी तनावपूर्ण हैं. हिंसा के एक हफ्ते बाद भी जहांगीरपुरी के सी-ब्लॉक में भारी सुरक्षा बल मुस्तैद हैं. पुलिस और आरएएफ की कई कंपनियां प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं. स्थानीय निवासी ज्यादातर घरों के अंदर कैद हैं. पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों से कहा गया है कि बिना किसी जरूरी काम के इधर-उधर न घूमें. आमतौर पर चहल-पहल वाला इलाका शांत है और दुकानें बंद हैं. यहां कड़ी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. परीक्षा के लिए आने-जाने वाले बच्चों के लिए छूट है. इस बीच जहांगीरपुरी की जामा मस्जिद से ऐलान हुआ है कि आज जुमे की नमाज के लिए छोटे बच्चे मस्जिद न आएं. ये ऐलान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है. मस्जिद की ओर से शांतिपूर्वक जुमे की नमाज पढ़ने का ऐलान किया गया है.
संघर्ष के दौरान पथराव और आगज़नी की घटनाएं हुई थी गौरतलब है कि इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया था जिसमें आठ पुलिस कर्मी और एक स्थानीय शख्स जख्मी हो गया था. पुलिस के मुताबिक, संघर्ष के दौरान पथराव और आगज़नी की घटनाएं हुई थी और गाड़ियों को भी जला दिया गया था. गुरुवार को कई राजनीतिक नेताओं ने हिंसा प्रभावित इलाके में दौरा करना चाहा जिन्हें पुलिस ने रोक दिया. पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन और राज्य इकाई के एआईसीसी प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल समेत कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल को सुरक्षाकर्मियों ने सी ब्लॉक में जाने से रोक दिया.
बीजेपी का AAP पर निशाना दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP )का दूसरा नाम "दंगा पार्टी" है. आप ने बुधवार को आरोप लगाया था कि भाजपा नेताओं और दिल्ली में भगवा शासित नगर निकायों के अधिकारियों ने पिछले 15 वर्षों में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को राष्ट्रीय राजधानी में "अवैध रूप से" बसाया है.
सुप्रीम कोर्ट ने इमारतों को गिराए जाने पर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए उधर, सुप्रीम कोर्ट ने हिंसा प्रभावित इलाके में इमारतों को गिराए जाने पर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दे दिए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश के बाद भी कार्रवाई न रोकने पर बेहद नाराजगी जताई है. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि उन्होंने पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के महापौरों को भी अपने क्षेत्रों में "रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों द्वारा अवैध अतिक्रमण" को रोकने के लिए इसी तरह के अभियान चलाने के लिए लिखा था.
क्राइम ब्रांच के पास मामला दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के मुताबिक, हिंसा मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई है और इसके लिए 14 टीमें बनाई गई हैं. पुलिस के अनुसार, वह 200 से अधिक वीडियो की पड़ताल कर रहे हैं ताकि उन लोगों की पहचान की जा सके जो हिंसा के पीछे थे.
टीएमसी भेजेगी फैक्ट फाइंडिंग टीम तृणमूल कांग्रेस ने जहांगीरपुरी में फैक्ट फाइंडिंग टीम भेजने का निर्णय लिया है. जहांगीरपुरी हिंसा और बुलडोजर कार्रवाई मामले में टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फैक्ट फाइंडिंग टीम दिल्ली भेजने का फैसला किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






