
JAC Board 10th Result 2024: झारखंड बोर्ड टॉपर्स को लैपटॉप, मोबाइल, कैश... जानें क्या-क्या मिल सकता है इनाम
AajTak
राज्य सरकार ने पिछले साल मेधावी छात्रों को हायर एजुकेशन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक इनाम योजना शुरू की थी. योजना के तहत, कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के टॉप 3 रैंक होल्डर्स को 3 लाख रुपये तक नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन दिया गया था.
झारखंड बोर्ड आज (19 अप्रैल) कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है. जानकारी के मुताबिक, सुबह 11:30 बजे मैट्रिक के परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी. माना जा रहा है कि झारखंड बोर्ड टॉपर्स को राज्य सरकार द्वारा इनाम मिल सकता है. इनाम के रूप में सरकार लैपटॉप, मोबाइल और कैश दे सकती है.
दरअसल, पिछले साल राज्य सरकार ने मेधावी छात्रों को हायर एजुकेशन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक इनाम योजना शुरू की थी. योजना के तहत, कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के टॉप 3 रैंक होल्डर्स को 3 लाख रुपये तक नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन दिया गया था. इसी आधार पर इस साल भी राज्य सरकार टॉपर्स को इनाम दे सकती है.
इसमें बिहार, उत्तर प्रदेश या देश के किसी भी हिस्से से के उन छात्रों को शामिल किया जाता है, जिन्होंने झारखंड के किसी भी स्कूल से टॉप किया हो. पिछले साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम स्थान पाने वालों को 3 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वालों को 2 लाख रुपये और तीसरी रैंक हासिल करने वालों को 1 लाख रुपये दिए गए थे.
JAC Class 10 Board Result 2024 LIVE: Check Latest Updates
कहां-कहां चेक कर सकेंगे झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?
छात्र, एक बार रिजल्ट (JAC 10th Result 2024) जारी होने के बाद, झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स jac.jharhand.gov.in या jacresults.com के अलावा आजतक की वेबसाइट aajtak.in पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












