
J-K: 6 साल की बच्ची ने पूछा- मोदी साहब बच्चों पर काम का इतना बोझ क्यों? LG ने लिया ये एक्शन
AajTak
वीडियो में बच्ची कह रही है कि उसकी ऑनलाइन क्लास 10 बजे शुरू होती है और दो बजे तक चलती है. जिसमें इंग्लिश, मैथ्स, उर्दू और ईवीएस पढ़ना पड़ता है. बच्ची पीएम मोदी से गुहार लगाते हुए कहती है कि मोदी साहब बच्चों को आखिर इतना काम क्यों करना पड़ता है. ट्विटर पर शेयर हुए इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है.
देश में कोरोना संकट के दौर में स्कूल बंद हैं. लम्बे समय से घरों में कैद बच्चे स्कूल से दूर हैं. ऐसे में उनकी पढ़ाई में ब्रेक ना लगे, इसके लिए ऑनलाइन क्लासेस का इंतजाम शुरू हुआ. लेकिन बच्चों में ये ऑनलाइन क्लासेस परेशानी का सबब भी बनती नजर आ रही है. Very adorable complaint. Have directed the school education department to come out with a policy within 48 hours to lighten burden of homework on school kids. Childhood innocence is gift of God and their days should be lively, full of joy and bliss. https://t.co/8H6rWEGlDa सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक 6 साल की बच्ची का एक शिकायत भरा वीडियो काफी चर्चा में है. हालांकि इस वीडियो में बच्ची की शिकायत का जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने संज्ञान भी लिया है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












