
J-K हाई कोर्ट ने क्यों दिया फेसबुक इंडिया के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश?
AajTak
विवेक सागर ने अपनी शिकायत में बताया था कि फेसबुक पर एक विज्ञापन के जरिए उसके साथ 20,700 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई.
जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट ने फेसबुक इंडिया हेड व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. हाई कोर्ट के जस्टिस डीएस ठाकुर ने अपने आदेश में कहा कि पुलिस की साइबर सेल शाखा एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच करे. हाई कोर्ट ने जम्मू निवासी विवेक सागर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के साइबर सेल इंचार्ज को यह निर्देश दिया है. विवेक सागर ने अपनी शिकायत में बताया था कि फेसबुक पर एक विज्ञापन के जरिए उसके साथ 20,700 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई. पीड़ित ने जम्मू-कश्मीर साइबर पुलिस सेल को शिकायत में कहा कि फेसबुक, बजाज फाइनेंस व क्वाड्रेंट टेलीवेंचर व अन्य ने इंटरनेट व एसएमएस सर्विस का इस्तेमाल करते हुए उससे 20,700 रुपये की लूट की है. इसलिए यह आईपीसी और आईटी एक्ट, 2000 का मामला बनता है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











