
J-K: सिख लड़कियों के 'जबरन' धर्म परिवर्तन पर हंगामा, श्रीनगर से दिल्ली तक प्रदर्शन
AajTak
जबरन धर्म परिवर्तन और शादी के इस मामले पर बात करने के लिए सिख समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिलेगा. अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा इसमें शामिल होंगे.
जम्मू-कश्मीर में दो सिख समुदाय की लड़कियों के कथित जबरन धर्मांतरण का मुद्दा श्रीनगर से लेकर दिल्ली तक छाया हुआ है. दिल्ली में भी इसको लेकर सोमवार को प्रदर्शन हुआ. आरोप है कि दो सिख लड़कियों को श्रीनगर में बंदूक की नोक पर अगवा किया गया, फिर उम्रदराज लोगों से उनका निकाह करवा दिया गया. दिल्ली में भी सिख समुदाय के लोगों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया. जानकारी के मुताबिक, एक लड़की को सिख समुदाय के हवाले कर दिया गया है, लेकिन दूसरी अभी भी धर्म परिवर्तन करवाने वालों के पास है.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











