
J-K: वैष्णो देवी रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जुटे दो हजार लोग, पुलिस पर पथराव
AajTak
जम्मू-कश्मीर में रोपवे के खिलाफ 22 नवंबर को शुरू हुई इस प्रोटेस्ट का सोमवार को चौथा दिन था. ये प्रदर्शन पिछले तीन दिनों से लगातार जारी है. आज चौथे दिन प्रदर्शनकारियों के साथ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह भी मौजूद थे.
जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर तक जाने वाले प्रस्तावित रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ स्थानीय लोगों का विरोध-प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को भी करीब 2 हजार लोगों ने प्रोजेक्ट के खिलाफ उग्र-प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस पर पथराव भी हुआ.
22 नवंबर को शुरू हुई इस प्रोटेस्ट का सोमवार को चौथा दिन था. ये प्रदर्शन पिछले तीन दिनों से लगातार जारी है. आज चौथे दिन प्रदर्शनकारियों के साथ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह भी मौजूद थे. बता दें कि भूपेंद्र पिछले कुछ सालों से वैष्णो देवी ट्रैक पर काम करने वाले मजदूरों के नेता भी हैं.
प्रदर्शन पर उतरे मजदूरों को सोमवार को पुलिस ने रोकने की कोशिश की. हालांकि, उन्होंने पुलिस की बात नहीं सुनी. जब पुलिस ने उन्हें सख्ती के साथ हटाने की कोशिश की तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया. पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. फिलहाल पुलिस प्रशासन के साथ सीआरपीएफ 6 बटालियन भी मौके पर है और लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है.
250 करोड़ रुपए की है परियोजना
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड 12 किलोमीटर ट्रैक के साथ ताराकोटे मार्ग से सांजी छत के बीच 250 करोड़ रुपये की यात्री रोपवे परियोजना को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. हालांकि, इस योजना की घोषणा के बाद दुकानदारों, खच्चर और पालकी मालिकों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है. इसकी शुरुआत 22 नवंबर को हुई थी.
गेम चेंजर साबित होगा रोपवे प्रोजेक्ट

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







