
J-K : लश्कर से लिंक मामले में IPS अफसर नेगी पर कसा शिकंजा, NIA ने दाखिल की चार्जशीट
AajTak
NIA जांच में कुछ आरोपियों के सीधे पाकिस्तान से कनेक्शन मिले हैं. नेगी समेत 7 लोगों पर लश्कर-ए-तैयबा को खुफिया जानकारी लीक करने का आरोप है. नेगी के पास 10 से ज्यादा मोबाइल नंबर थे, जिससे वो डीलिंग करता था.
लश्कर-ए-तैयबा और ओवर ग्राउंड वर्कर्स (LeT-OGW) से लिंक मामले में IPS अफसर अरविंद दिग्विजय नेगी पर NIA ने शिकंजा कस दिया है. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने अरविंद दिग्विजय नेगी समेत 7 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. नेगी की फरवरी में गिरफ्तारी हुई थी. नेगी पर लश्कर-ए-तैयबा को खुफिया जानकारी लीक करने का आरोप है.
अरविंद दिग्विजय नेगी (Arvind Digvijay Negi) हिमाचल प्रदेश काडर के आईपीएस अधिकारी (IPS officer) था. नेगी पूर्व में NIA का टॉप इन्वेस्टिगेटर भी रह चुका है. बाद में नेगी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस हिमाचल प्रदेश भेजा गया था.
सूत्रों के मुताबिक, NIA जांच में कुछ आरोपियों के सीधे पाकिस्तान से कनेक्शन मिले हैं. नेगी समेत 7 लोगों पर लश्कर-ए-तैयबा को खुफिया जानकारी लीक करने का आरोप है. NIA ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से चार्जशीट दाखिल करने की अनुमति मांगी थी. सूत्रों के मुताबिक NIA में काम कर चुके एडी नेगी, खुर्रम परवेज, मुनीर अहमद, अरशद अहमद टोंक, जफर अब्बास, रामभान प्रसाद, चंदन महतो के खिलाफ NIA ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है.
पैसों के एवज में सौंप दिए थे दस्तावेज
NIA को जांच में पता चला है कि अरविंद दिग्विजय नेगी ने कश्मीर घाटी में जिस ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) परवेज खुर्रम के घर पहली बार NIA की रेड की थी, उसी को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े गोपनीय दस्तावेज पैसों के एवज में सौंप दिए थे. खुफिया टेलीग्राम चैट के जरिए पूर्व NIA अफसर नेगी पैसों के लेने-देन की बात करता था.
नेगी के पास 10 से ज्यादा मोबाइल नंबर थे, जिससे वो डीलिंग करता था. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान का रहने वाला हैदर अली फरार चल रहा है, उसके चार्जशीट में शामिल कुछ आरोपियों के सीधे संबंध थे. बता दें कि नेगी 11 साल तीन महीने NIA में प्रतिनियुक्ति (deputation) में रहा, उसके बाद वापस मूल कैडर हिमाचल प्रदेश वापस भेज दिया गया था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







